फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bse sensex tumbles 383 points after rbi surprises with rate hike

राजन ने दिया झटका, चित हुआ बाजार

Fri, 20 Sep 2013 07:07 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Fri, 20 Sep 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
bse sensex tumbles 383 points after rbi surprises with rate hike

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर रघुराम राजन द्वारा अपनी पहली मौद्रिक समीक्षा में राहत देने के बजाय रेपो दर चौथाई फीसदी बढ़ाने से चकराए घरेलू शेयर बाजार ने गहरा गोता लगाया।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 383 अंक लुढ़क कर 20,263.71 अंक पर तीन सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.45 अंक नीचे उतर कर 6,012.10 अंक पर रहा।

आरबीआई के फैसले से लोन महंगा होने की आशंका ने सबसे बुरा असर ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील रीयल्टी, बैंकिंग, ऑटो और कैपिटल गुड्स सेक्टरों पर डाला।

बिकवाली के दबाव में रीयल्टी में सबसे ज्यादा 6.53 फीसदी, बैंकिंग में 4.18, कैपिटल गुड्स 3.04 और ऑटो 1.58 फीसदी की गिरावट में रहे।

अकेले आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली के चलते सेंसेक्स में 120 अंक की गिरावट आई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के राहत भरे फैसले से बीते सत्र में सेंसेक्स के 684 अंक उछलने के बाद बाजार आरबीआई से भी राहत देने वाली मौद्रिक नीति की उम्मीद कर रहा था, पर हुआ इसके ठीक उलट। रेपो रेट चौथाई फीसदी बढ़ा कर आरबीआई ने बाजार को तगड़ा झटका दिया।
विज्ञापन


बोनांजा पोर्टफोलियो के सीनियर वीपी राकेश गोयल के मुताबिक आरबीआई के फैसले ने बाजार को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि बाजार उम्मीद कर रहा था कि नए गवर्नर अगर ब्याज दरों में कटौती नहीं भी करते हैं, तो यथास्थिति जरूर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आरबीआई ने महंगाई पर काबू करने के लिहाज से रेपो दर में बढ़ोतरी कर दी। रिजर्व बैंक की इस घोषणा के बाद शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी भारी दबाव में आ गए।

बीच सत्र मे सेंसेक्स 20,051.43 अंक के निचले स्तर तक चला गया। हालांकि इसने 20,677.99 अंक का ऊपरी स्तर भी छुआ और अंत में 383 अंक लुढ़क कर 20,263.71 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी भी 6,130.95 के ऊपरी और 5,932.85 अंक के निचले दायरे में घूमता हुआ आखिरकार 103.45 अंक नीचे 6,012.10 अंक पर सिमटा।

बीएसई मे कुल 2,452 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 937 लाभ में और 1,399 नुकसान में रहे, जबकि शेष 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 4.78 फीसदी की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में रही।


इसके अलावा एलएंडटी 4.63 फीसदी, सेसगोवा 3.93, एचयूएल 3.80, एचडीएफसी बैंक 3.63, हिंडाल्को 3.55, एसबीआई 3.44, टाटा स्टील 3.22, एचडीएफसी 3.17 और ओएनजीसी 2.94 फीसदी की गिरावट में रहे।

दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों में गेल इंडिया 3.51 फीसदी, सनफार्मा 1.54, कोल इंडिया 1.26, भेल 1.12 और विप्रो 0.83 फीसदी बढ़त में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed