फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bse sensex snaps two day uptrend down 103 points

रुपये में कमजोरी से टूटा शेयर बाजार

Tue, 18 Jun 2013 08:11 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 18 Jun 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
bse sensex snaps two day uptrend down 103 points

रुपये में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वित्तीय कटौती किए जाने की आशंका से विदेशी बाजारों में सतर्कता भरे रवैये के बीच घरेलू शेयर बाजार गिरावट में रहे।

विज्ञापन


दो दिन की बढ़त के क्रम को तोड़ते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 102.59 अंक लुढ़क कर 19,223.28 अंक पर बंद हुआ।

उल्लेखनीय है कि आयातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की भारी-भरकम खरीदारी से मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90 पैसे की बड़ी गिरावट लेकर 58.77 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


राहत पैकेज पर फेडरल रिजर्व बैंक के फैसले से पहले मुद्रा विनिमय बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा और डॉलर की मांग ने जोर पकड़ी।

निफ्टी 36 अंक लुढका
नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.45 अंक की गिरावट के साथ 5,813.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही, जबकि 10 बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स में शामिल सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी 2.20 फीसदी, एयरटेल 1.67, गेल इंडिया 1.59, एचडीएफसी बैंक 1.48, ओएनजीसी 1.47, एचडीएफसी 1.26, एलएंडटी 1.14, एसबीआई 1.02 और आईसीआईसीआई बैंक 0.95 फीसदी नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील 2.89 फीसदी, बजाज ऑटो 1.81, टाटा पावर 1.15, इनफोसिस और हीरो मोटोकॉर्प 1.02 फीसदी के साथ शामिल रहे।

बीएसई के वर्गों में बैंकिंग 1.20 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.09, पीएसयू 0.91, कैपिटल गुड्स 0.86 फीसदी गिरावट में रहे। मेटल 0.75 फीसदी, टेक 0.67 व आईटी वर्ग 0.57 फीसदी बढ़त में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed