{"_id":"147a1084-d294-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bse-sensex-slides-298-points-to-two-month-lows","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 298 अंक लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 298 अंक लुढ़का
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 11 Jun 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट और कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 298.07 अंक गिरकर 19,143 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.20 अंक गिरकर 5,788.80 पर बंद हुए। दिग्गजों के साथ-साथ छोटे और मझोले कंपनियों के शेयरों पर भी बिकवाली की मार पड़ी।
विज्ञापन
कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेत और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के नए निचले स्तर पर खुलने से बाजारों ने गिरावट के साथ शुरुआत की। निफ्टी 5,850 के नीचे खुला।
विज्ञापन
सत्र में रुपये के और 59 के स्तर के बेहद करीब पहुंचने से बाजार 1.5 फीसदी से अधिक टूट गए। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी 5,800 के नीचे फिसला। बाद में रुपये में हल्की रिकवरी आने के साथ बाजार भी निचले स्तरों से संभलते दिखे।
कोयला घोटाले में सीबीआई ने नवीन जिंदल और जिंदल समूह की 4 कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिंदल स्टील 15.25 फीसदी लुढ़का।
आरबीआई द्वारा केवाईसी नियमों के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना लगाए जाने के बाद आईसीआईसीआई बैंक 4 फीसदी, एक्सिस बैंक 3 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.5 फीसदी कमजोर हुआ।
बड़ी कंपनियों के शेयरों में हिंडाल्को, टाटा पावर, डीएलएफ, ओएनजीसी, इंड्सइंड बैंक, रिलायंस इंफ्रा, आईडीएफसी, कोल इंडिया, जेपी एसोसिएट्स, सेसा गोवा, टाटा स्टील 6.25-3.00 फीसदी गिरे। बजाज ऑटो, गेल, एनटीपीसी में 1-0.25 फीसदी की तेजी देखी गई।