{"_id":"a551cc82f026f44f8139e53192302cae","slug":"bse-sensex-regains-21-000-mark-soars-439-pts-in-early-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल के नतीजे से बाजार ने भरी उड़ान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एग्जिट पोल के नतीजे से बाजार ने भरी उड़ान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
एग्जिट पोल के नतीजे का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 21,000 स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स में 439 अंकों का जबर्दस्त उछाल देखा गया।
विश्लेषकों के मुताबिक एग्जिट पोल में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई है इससे बाजार में सकारात्मक माहौल है।
कारोबार के दौरान बैंकिंग, कैपिटल और रीयल्टी सेक्टर में मजबूती देखी गई। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इनफोसिस, टीसीएस, आईटीसी, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, लार्सन एंड टूब्रो के शेयर में उछाल दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी बीएसई सेंसेक्स की तरह मजबूती रही। निफ्टी भी 121.90 अंक ऊपर 6282.85 अंकों पर पहुंच गया।