फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bse Sensex reclaims 21K mark

सेंसेक्स ने मारी छलांग, 21 हजार के पार

Fri, 28 Feb 2014 07:54 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Fri, 28 Feb 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
bse Sensex reclaims 21K mark

लगातार पांचवें सत्र में मिली बढ़त ने घरेलू शेयर बाजार को पांच सप्ताह बाद एक बार फिर से 21 हजार के स्तर के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन


हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स, आईटी और ऑटो वर्ग में लिवाली से बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 133.13 अंक उछल कर 21,120.12 अंक पर बंद हुआ।

इसके साथ ही सेसेक्स ने इस इस सप्ताह 419 अंक की बढ़त हासिल की, जो नवंबर 2013 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.15 अंक की बढ़त लेकर 6,276.95 अंक पर रहा।

सरकार द्वारा जेनेटिकली मोडिफाइड (जीएम) फसलों के फील्ड ट्रायल दिए जाने की खबर से बीएएसएफ इंडिया व मोनसेंटो इंडिया जैसी एग्री बायोटेक कंपनियों के शेयरों में उछाल रहा।
विज्ञापन


बीएएसएफ 5.80 फीसदी बढ़कर 688.80 रुपए पर, जबकि मोनसेंटो का शेयर 10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,466 रुपए के भाव पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भेल, ओएनजीसी और सनफार्मा के शेयर 2.50 से 6.86 फीसदी तक उठे।

इसके साथ ही एक्सिस बैंक, रेड्डीज लैब, सिप्ला, सेसा स्टरलाइट, महिन्द्रा, एलएंडटी, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इनफोसिस, गेल इंडिया और कोल इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान उठाने वालों में मारुति, एनटीपीसी, टाटा स्टील, आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनि, विप्रो, टाटा पावर, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, भारती एयरटेल और एचडीएफसी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed