फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bse sensex hits one month closing high on global cues

सेंसेक्स 270 अंक उछला, बाजार बढ़त पर बंद

Sat, 09 Mar 2013 12:23 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 09 Mar 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
bse sensex hits one month closing high on global cues

बैंकों और तेल कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त बनाने में सफल रहे। बांबे शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स इस साल में अब तक की सबसे बढ़ी 270 अंक की उछाल के साथ एक माह के उच्चतम स्तर 19,683.23 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.40 अंक की मजबूती लेकर 5,945.70 अंक पर रहा। कारोबारियों के अनुसार निचले स्तर पर खरीदारी और शार्ट कवरिंग का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन


सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के 19,413.54 अंक की तुलना में शुक्रवार को 19,478.67 अंक पर खुला। सत्र में 19706.03 अंक के उच्चतम और 19,477.61 अंक न्यूनतम स्तर तक रहा। आखिर में 269.69 अंक अर्थात 1.39 फीसदी की बढ़त लेकर एक माह के उच्च स्तर 19,683.23 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 46.55 अंक ऊपर 6,487.36 पर रहा। स्मॉलकैप 42.93 अंक बढ़कर 6,333.69 पर दर्ज किया गया। बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही।

बीएसई के ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, मेटल, बैंक और कैपिटल गुड्स के सूचकांक में दो फीसदी तक की तेजी रही। तेल एवं गैस में 2.00 फीसदी, तेज खपत उपभोक्ता वस्तु 1.93 फीसदी, मेटल 1.77 फीसदी, बैंकिंग 1.72 फीसदी और कैपिटल गुड्स में 1.57 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।


हालांकि, आईटी सूचकांक में करीब एक फीसदी की गिरावट देखी गई। एचडीएफसी के शेयर में 813.60 रुपये पर 31.60 रुपये का जोरदार उछाल आया। आईटीसी का शेयर 297.80 रुपये पर 6.05 रुपये ऊपर रहा। एचडीएफसी बैंक में 657 रुपये पर 15.65 रुपये की बढ़त रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर 15.65 रुपये बढ़कर 851 रुपये पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed