{"_id":"8d0e2a2c-b335-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"bse-sensex-hits-3-month-high-rises-232-points-ahead-of-rbi-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज दरें घटने की उम्मीद में उछला शेयर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ब्याज दरें घटने की उम्मीद में उछला शेयर बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 02 May 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से एक दिन पूर्व ब्याज दरें घटने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार ऊंची छलांग लगाई।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 231.59 अंक उछल कर 19,735.77 अंक पर तीन महीने के टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 69.15 अंक की छलांग लगाकर 5,999.35 अंक पर रहा।
निफ्टी ने यह स्तर 1 फरवरी के बाद हासिल किया है। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 6,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार किया।
आरबीआई द्वारा ब्याज दर में कटौती की आशा में आईटी, टेक और बैंकिंग के शेयरों में जमकर लिवाली की हुई।
इसके अलावा वित्त विधेयक में सरकार द्वारा बांड में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों के लिए ब्याज की आय पर टैक्स की दर 20 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की घोषणा ने बाजार को नया उत्साह दिया है, खासकर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इससे लिवाली तेज कर दी है।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 2,511 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ, जिसमें से 1,271 लाभ में और 1,117 नुकसान में रहीं, जबकि 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में लाभ कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में टीसीएस 3.84 फीसदी, महिंद्रा 3.48, एलएंडटी 2.61, इनफोसिस 2.35, एचडीएफसी 1.99, आरआईएल 1.85, एनटीपीसी 1.78, सनफार्मा 1.60, एसबीआई 1.55, एचडीएफसी बैंक 1.47, आईटीसी 1.38, विप्रो 1.31, आईसीआईसीआई बैंक 0.74, सिप्ला 0.73, ओएनजीसी 0.69, मारुति 0.68, टाटा स्टील 0.53 और जिंदल स्टील 0.43 फीसदी मुनाफे के साथ शामिल रहीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, घाटे वाली कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प 1.96 फीसदी, हिन्द यूनी 1.93, हिंडाल्को1.44, गेल 1.38, बजाज ऑटो 1.18, टाटा मोटर्स 1.0, डा.रेडडी लैब 0.71, भारती एयरटेल 0.64, कोल इंडिया 0.52, भेल 0.42, टाटा पावर 0.42 और स्टरलाइट 0.16 फीसदी नुकसान में रहीं। बीएसई के सभी वर्ग लाभ में रहे।
आईटी 2.55 फीसदी, टेक 2.07, सीजी 1.59, रीयल्टी 1.48, बैंकिंग 1.17, पावर 1.06, तेल एवं गैस 0.96, सीडी 0.93, एफएमसीजी 0.79, पीएसयू 0.71,एचसी 0.57, ऑटो 0.35 और मेटल 0.13 फीसदी बढ़त में रहे।