फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bse sensex falls for fifth day ends at 4 month low

सेंसेक्स चार माह के निचले स्तर पर आया

Thu, 21 Mar 2013 11:41 PM IST
मुंबई/दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
मुंबई/दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Thu, 21 Mar 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
bse sensex falls for fifth day ends at 4 month low

डीएमके द्वारा यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद राजनीतिक संकट गहराने की आशंका के बीच यूरोपीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र गिरावट रही।

विज्ञापन


बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 91.32 अंक लुढ़क कर करीब चार माह के न्यूनतम स्तर 18,792.87 पर और एनएसई का निफ्टी 35.65 अंक नीचे 5,658.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स का यह 26 नवंबर 2012 के बाद का सबसे निचला स्तर है। छोटे और मझोले कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली का दौर रहा।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 65.76 अंक नीचे 6,095.84 पर और स्मालकैप 72.50 अंक नीचे 5,829.10 अंक पर रहा। बीएसई समूह में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेक और आईटी वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्ग लाल निशान पर रहे। रीयल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स, ऑटो और पीएसयू वर्ग के शेयरों पर सबसे ज्यादा बिकवाली की मार पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार के ब्रोकरों का कहना है कि डीएमके द्वारा यूपीए सरकार से समर्थन वापस लिये जाने के बाद कारोबारी भरोसा कमजोर हो गया है। बोनांजा पोर्टफोलियो लिमिटेड के सीनियर रिसर्च एनॉलिस्ट निधि सारस्वत का कहना है कि देश के राजनीतिक व आर्थिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिसके चलते बाजार में बिकवाली का जोर बना हुआ है।

बीएसई में कुल 2,987 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। जिसमें 942 लाभ में और 1,926 नुकसान में रहे। बाकी 119 में कोई बदलाव नहीं हुआ। साइप्रस संकट के कारण यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख बना रहा।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल 5.99 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.55, एचडीएफसी 2.09, जिंदल स्टील 1.02, विप्रो 0.99, महिंद्रा 0.67, इनफोसिस 0.25, कोल इंडिया 0.25, टीसीएस 0.24, गेल इंडिया 0.19 और एसबीआई 0.11 फीसदी लाभ के साथ रहे।


नुकसान उठाने वालों में बजाज ऑटो ने सबसे अधिक 4.61 फीसदी का घाटा उठाया। इसके साथ ही टाटा मोटर्स 4.22, टाटा पावर 4.06, एचडीएफसी बैंक 3.14, एलएंडटी 2.85, मारुति सुजुकी 2.45, हिंडाल्को 2.43, टाटा स्टील 2.15, हिंदुस्तान यूनि 1.90, हीरो मोटोकार्प 1.81, रेड्डीज लैब 1.77, सिप्ला 1.59, भेल 1.29, आरआईएल 1.09, सन फार्मा 0.98, ओएनजीसी 0.95, एनटीपीसी 0.90, आईटीसी 0.80 और स्टरलाइट 0.44 फीसदी घाटे में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed