{"_id":"9563bdf273f01dbf5ee1571711a8753e","slug":"bse-sensex-erases-early-gains-up-89-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स बीस हजार के पार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स बीस हजार के पार
एजेंसी/मुंबई
Updated Tue, 08 Oct 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू स्तर पर रियलटी, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और पावर वर्ग के शेयरों में लिवाली के बीच शेयर बाजार मंगलवार को तेजी लेकर बंद हुए, हालांकि धातु आईटी और पीसएयू वर्ग में बिकवाली के दबाव से बाजार ने अपनी शुरूआती बढ़त गवांई।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स बीच कारोबार में 20 हजार के स्तर को पार करने के बाद आखिर में थोड़ा नरम पड़कर 88.55 अंक की बढ़त के साथ 19,983.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.25 अंक चढ़कर 5928.40 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 11.14 अंक की बढ़त के साथ 5768.05 अंक के स्तर पर और स्मालकैप 29.55 अंक उपर 5621.34 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
करीब 200 अंकों की तेजी पर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में और डेढ़ सौ अंकों की तेजी दर्ज करता हुआ 20,150.27 अंक के स्तर तक चढ़ा।
हालांकि बाद में बिकवाली के दबाव में यह 19,936.72 अंक के निचले स्तर पर भी उतरा और आखिर में पिछले दिवस की तुलना में 88.55 अंक ऊपर 19,983.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में कुल 2,564 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,276 लाभ में और 1,141 नुकसान में रहे बाकी 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ।