{"_id":"0a554816-39ed-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bse-sensex-crosses-19000-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स 19,000 पार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स 19,000 पार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Nov 2012 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटेल में एफडीआई पर सियासी गतिरोध खत्म होने से शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गई है। कई हफ्तों बाद बीएसई सेंसेक्स 19,000 को पार कर गया। दोपहर 2.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 262.92 अंक ऊपर 19,105.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 74.30 अंक ऊपर 5801.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 11.40 बजे बाजार
सुबह 11.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 246.22 अंक ऊपर 19,088.30 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 67.50 अंक ऊपर 5794.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9.20 बजे बाजार
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी से बेअसर शेयर बाजारों में मजबूती देखी गई है। सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 94.28 अंक ऊपर 18,936.36 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 23.80 अंक ऊपर 5751.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
रुपये में 10 पैसे की कमजोरी
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटकर 55.55 के स्तर पर खुला। मंगलवार को रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 55.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन