{"_id":"5f113ebd48cd5af80540b1db82349f5e","slug":"bse-sensex-cross-20-thousand-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स हुआ बीस हजारी, सोना सस्ता","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स हुआ बीस हजारी, सोना सस्ता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Oct 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार घाटे में 38 फीसदी के गिरावट से उत्साहित शेयर बाजार ने आज जबर्दस्त छलांग लगाई।
विज्ञापन
सुबह के शुरुआती सत्र में 100 अंकों की गिरावट के बाद बाजार ने रिकवरी की और बीएसई सेंसेक्स 265.65 अंक उछल गया।
शाम को बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 20.249.26 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार में 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं निफ्टी भी 6,000 अंकों का आंकड़ा पार कर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 79 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शाम को बाजार बंद होने के समय तक निफ्टी 6,007.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। पूरे दिन में हुए कारोबार में 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 349 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,271 रुपए के स्तर पर पहुंच गई।
वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलो 752 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 49,202 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।