फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bse-rupee-dollar-nifty-inflation-business-gainer-looser

रुपए ने ली सांस, बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक

Thu, 29 Aug 2013 08:54 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला
नई दिल्ली/अमर उजाला Updated Thu, 29 Aug 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
bse-rupee-dollar-nifty-inflation-business-gainer-looser

रुपए में 225 पैसे की मजबूत रिकवरी से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने बृहस्पतिवार को तगड़ी बढ़त दर्ज की।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक द्वारा किए गए उपायों से डॉलर के मुकाबले रुपया 225 पैसे की जोरदार बढ़त लेकर 66.55 पर बंद हुआ। रुपये में यह पिछले करीब 15 साल की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है।

अर्थशास्त्रियों के अनुसार आरबीआई द्वारा तेल कंपनियों के लिए विशेष विंडो खोलने, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने और निर्यातकों, बैंकों द्वारा डॉलर बाजार में बेचने से रुपये में मजबूती दिखी है।
विज्ञापन


सीरिया पर हमला करने का फैसला अभी तक न करने के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान से भी बाजार की धारणा को बल मिला।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 405 अंक उछल कर 18 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 18,407.04 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 124.05 अंक ऊपर 5,409.05 अंक पर रहा। एमसीएक्स एसएक्स के एसएक्स-40 में भी 219.46 अंक के तेजी रही और यह 10,849.51 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने के आखिरी बृहस्पतिवार को वायदा सौदों के निपटान का दिन होने के बावजूद बाजार में लिवाली जोर रहा। इससे बीएसई के सभी 13 वर्ग बढ़त में रहे।

तेल कंपनियों को डॉलर खरीदने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा स्पेशल विंडो उपलब्ध कराए जाने से तेल-गैस कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली से यह वर्ग बीएसई में सर्वाधिक 2.86 फीसदी की तेजी में रहा।

इसके अलावा मेटल 2.38 फीसदी, एफएमसीजी 2.29, सीजी 2.20 और ऑटो 2.10 फीसदी बढ़त में रहे। सेंसेक्स 77.51 अंकों की तेजी के साथ 18,073.66 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान 18,455.66 के ऊपरी और 18,071.22 के निचले दायरे में रहने के बाद यह 404.89 अंकों या 2.25 फीसदी की तेजी के साथ 18,401.04 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 76.59 अंकों की तेजी के साथ 5,300.72 पर और स्मॉलकैप 35.26 अंकों की तेजी के साथ 5,180.73 पर बंद हुआ।

निफ्टी 31.50 अंकों की तेजी के साथ 5,316.50 पर खुला। यह 5,428.90 अंक के ऊपरी और 5,303.00 के निचले दायरे में कारोबार करने के बाद 124.05 अंकों (2.35 फीसदी) की तेजी के साथ 5,409.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सेस गोवा ने सबसे ज्यादा 13.54 फीसदी का मुनाफा कमाया।

इसके अलावा एचडीएफसी 4.65 फीसदी, रिलायंस 4.22, एयरटेल 3.89, डा. रेड्डीज 3.58, एनटीपीसी 3.16, भेल 2.89, आईटीसी 2.65 व टाटा मोटर्स 2.60 फीसदी बढ़त में रहे।


आरबीआई के निर्णय से सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में खासतौर पर तेजी दिखी। इंडियन ऑयल 1.45 फीसदी, भारत पेट्रोलियम 0.45 व हिदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर 0.31 फीसदी की बढ़त में रहे।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया 1.65 फीसदी, एसबीआई 0.61, टाटा पावर 0.52, टाटा स्टील 0.38 व इनफोसिस 0.36 फीसदी नुकसान में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed