{"_id":"c9c7587e71ffb6ddfb72b346f08bd4ee","slug":"book-cheap-ticket-now-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारों के लिए बुक कराएं सस्ते टिकट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
त्यौहारों के लिए बुक कराएं सस्ते टिकट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए टिकटों पर छूट का स्पेशल ऑफर पेश किया है। कंपनी की इस योजना के तहत एक तरफ के उड़ान के लिए सीट बुकिंग 1,888 रुपये (सभी शुल्क सहित) से शुरू होगी।
विज्ञापन
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस ऑफर के तहत 25 सितंबर से 15 जनवरी के बीच यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग 27 अगस्त तक कराई जा सकती है। यह ऑफर कंपनी की घरेलू उड़ान नेटवर्क पर सभी सीधी, वाया और ऑनवर्ड्स फ्लाइट्स पर उपलब्ध होगा। टिकटों की संख्या सीमित होगी और यह ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर बुक किए जाएंगे।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए वेबसाइट पर ही भुगतान करने वाले ग्राहकों का सुविधा शुल्क भी माफ कर दिया जाएगा। बुक कराए गए टिकट के पैसे वापस नहीं किए जाएंगे और न ही इनमें किसी तरह का बदलाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन