फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bonus to central govt employees

केंद्रीय कर्मियों के लिए बोनस की घोषणा

Fri, 26 Sep 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Sep 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
bonus to central govt employees

केंद्र के अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने उन्हें नवरात्रि का तोहफा देते हुए बोनस की घोषणा कर दी है। यह बोनस केंद्र के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ कर्मचारी और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस बाबत केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

केंद्र सरकार के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों, जो उत्पादकता से संबद्ध किसी भी बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं, को वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


बोनस के भुगतान की गणना 3500 रुपये की मासिक परिलब्धियों को ऊपरी सीमा मानते हुए की जाएगी और माह में 30.4 औसत दिन मानते हुए निर्धारित फार्मूले के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाएगा। यानी प्रत्येक कर्मचारी को तकरीबन 3432 रुपये बोनस के लिए रूप में मिलेंगे। तदर्थ बोनस का भुगतान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों के लिए भी स्वीकार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के उन कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा, जिन्हें केंद्रीय कर्मियों के समान वेतन, भत्ते मिलते हैं और वे किसी अन्य बोनस या अनुग्रह स्कीम में नहीं आते हैं।


यह शर्त भी होगी कि केवल वही कर्मचारी तदर्थ बोनस पाने के पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2014 को सेवा में थे और जिन्होंने वर्ष 2013-14 के दौरान न्यूनतम छह माह तक लगातार सेवा की हो। छह महीने से लेकर पूरे एक वर्ष तक लगातार सेवा की अवधि के लिए पात्र कर्मचारियों को यथा अनुपात भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed