{"_id":"93e4c8ce-bd76-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"bond-to-beat-inflation-will-come-at-june-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 जून को आएगा महंगाई को मात देने वाला बांड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
4 जून को आएगा महंगाई को मात देने वाला बांड
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी, खासतौर से मध्यम वर्ग के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार निवेशकों के लिए महंगाई से ज्यादा रिटर्न देने वाला या यूं कहें कि महंगाई को मात देने वाले बांड की शुरुआत 4 जून से करने जा रही है। जिसपर निवेशकों को महंगाई दर की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलेगा। यानी उस पर महंगाई की चोट कम पड़ेगी।
विज्ञापन
इनफ्लेशन इंडेक्स बांड (आईआईबी) के रूप में आने वाले इस इंडेक्स के पहले चरण की शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा है। जिसके तहत पहले चरण में 1000-2000 करोड़ रुपये का अंशदान होगा। बुधवार को आरबीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पहली सीरीज में रिटेल निवेशकों के साथ-साथ संस्थागत निवेशकों को भी निवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हालांकि इसमें रिटेल निवेशकों की भागीदारी पांच फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई है। दूसरी सीरीज में आने वाला बांड पूरी तरह से रिटेल निवेशकों के लिए होगा। इनफ्लेशन इंडेक्स बांड को नीलामी के जरिए लांच किया जाएगा, जिसके तहत शुरुआत में निवेश की अवधि 10 साल की होगी। जून के बाद हर आने वाले महीने के अंतिम मंगलवार को साल 2013-14 में नई सीरीज आएगी।
विज्ञापन
क्या होता है इनफ्लेशन इंडेक्स बांड
महंगाई दर के मुकाबले यदि किसी निवेश में ज्यादा रिर्टन मिले, तो उस बांड में हर कोई निवेश करना चाहेगा। इनफ्लेशन इंडेक्स बांड इसी अवधारणा पर आधारित होता है। यानी कि महंगाई दर अगर आठ फीसदी है, तो बांड में निवेश करने पर रिटर्न आपको महंगाई दर की तुलना में ज्यादा मिलेगा।
सोने के प्रति रुझान कम करना चाहती है सरकार
अर्थव्यवस्था में सुस्ती और बाजार के जोखिम को देखते हुए इस समय रिटेल निवेशक प्रमुख रूप से सोने में निवेश कर रहे हैं। इसकी वजह से पूंजी बाजार में नहीं आ रही है। सरकार इनफ्लेशन इंडेक्स बांड के जरिए खास तौर से रिटेल निवेशकों की सोने में निवेश की प्रवृत्ति को कम करना चाहती है।