फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Bombay Stock Exchange Shuts Markets Amid Network Glitch

ठप पड़ा मुंबई का शेयर बाजार, कारोबार बंद

Thu, 03 Jul 2014 12:51 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Bombay Stock Exchange Shuts Markets Amid Network Glitch

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने गुरुवार को नेटवर्क में आई तकनीकी ख़राबी के कारण कारोबार बंद कर दिया है। बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से इस सिलसिले में बातचीत की।

विज्ञापन


लिमये को बीएसई ने आधिकारिक रूप से जारी बयान में बताया, "नेटवर्क में आई तकनीकी समस्या के कारण बीएसई ने अपने सभी मार्केट बंद करने का फैसला लिया है। नेटवर्क सेवा प्रदाता कंपनी एचसीएल की टीम समस्या के समाधान में लगी है। इस समस्या के दूर होते ही मार्केट फिर से खुल जाएंगे।"

विज्ञापन

शेयर मूल्यों को अपडेट नहीं किया गया

Bombay Stock Exchange Shuts Markets Amid Network Glitch

समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कई डीलरों का कहना है कि बीएसई पर शेयर मूल्यों को अपडेट नहीं किया गया है। 

इससे पहले गुरुवार को सुबह बीएसई का सूचकांक 25,875 पर खुला। गौरतलब है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का प्रमुख स्टॉक मार्केट सूचकांक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed