फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Boeing Forecasts China Will Lead the Asia Pacific Region in New Airplane Deliveries

नए यात्री विमान खरीदने में सबसे आगे होगा चीन

Fri, 05 Sep 2014 09:12 PM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
Boeing Forecasts China Will Lead the Asia Pacific Region in New Airplane Deliveries

यात्री विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग का अनुमान है कि अगले 20 वर्ष में देश में 6,020 नए यात्री विमानों की मांग होगी।

विज्ञापन


इन सभी विमानों की कीमत 870 अरब डॉलर यानी 52,587.15 अरब रुपये होगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीजिंग में अपनी एनुअल चाइना करेंट मार्केट आउटलुक (सीएमओ) जारी किया है।

आउटलुक में कहा गया है कि चीन के कैरियर्स अगले 20 वर्ष में एशिया पैसिफिक रीजन में यात्री विमान की कुल मांग की 45 फीसदी डिलिवरी लेंगे। बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स वाइस प्रेसीडेंट ऑफ मार्केटिंग रैंडी तिनसेथ ने कहा कि चीन का एविएशन मार्केट बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


नए बिजनेस मॉडल जैसे कम कीमत में सेवाएं मुहैया कराने वाली एयरलाइंस, विमान लीज लेने वाली कंपनियां, नई पीढ़ी का ऊर्जा की कम खपत करने वाला विमान और उपभोक्ता की विकसित हो रही जरूरतें ज्यादा डेस्टिनेशंस के लिए ज्यादा सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोइंग एयरप्लेन जैसे 737 एमएएक्स, 777 एक्स और 787 ड्रीमलाइनर यात्रियों को सीधे उनके डेस्टिनेशंस ले जाने और ज्यादा राजस्व पैदा करने में एयरलाइंस की मदद करने के लिए सक्षम हैं।

नया सीएमओ यह भी दिखाता है कि नई एयरलाइंस और कम कीमत में सेवाएं मुहैया कराने वाले कैरियर्स के उभार से किस तरह से ट्रैफिक बढ़ा है और इससे ज्यादा लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका मिला है।

चीन और पूरे एशिया में पर्यटन सिंगल ऑयल एयरप्लेन की मांग को समर्थन देगा इससे इस तरह के एयरप्लेन की डिलीवरी 2033 तक 4,340 तक पहुंच जाएगी।

तिनसेथ का कहना है कि नई पीढ़ी का 737-800 और नए 737 एमएएक्स 8 एयरलाइन को इस सेगमेंट में सबसे अधिक राजस्व की संभावनाओं की पेशकश करता है।

व्यापक ग्लोबल नेटवर्क वाली चीन की एयरलाइंस विस्तार के अवसरों की तलाश जारी रखेंगी। बीजिंग, शंघाई और गुआंगजू के अलावा सेंकेंडरी शहरों से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इजाफा हो रहा है।


लंबी दूरी की यात्रा के सेगमेंट में ग्रोथ से 1,480 बड़ी बॉडी वाले और ऊर्जा की कम खपत करने वाले जैसे 777,787 ड्रीमलाइनर और 747-8 इंटरकांटीनेंटल की मांग पैदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed