{"_id":"4dace97ccdefa2da440ca9cb471db004","slug":"blackberry-cuts-prices-of-qwerty-handsets-by-upto-rs-6-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकबेरी ने क्वार्टी हैंडसेट्स के दाम 6,000 तक घटाए","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ब्लैकबेरी ने क्वार्टी हैंडसेट्स के दाम 6,000 तक घटाए
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने अपने क्वार्टी सीरीज के हैंडसेट 9320, 9720 और क्यू5 की कीमतों में करीब 6,000 रुपये तक की कमी की है।
विज्ञापन
कंपनी ने क्वार्टी 9320 की कीमत 11,000 रुपये से 10 फीसदी घटाकर 9,900 रुपये और क्वार्टी 9720 की कीमत 15,990 रुपये से घटाकर 11,990 रुपये कर दी गई है। ब्लैकबेरी 9320 कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का पहला 3जी डिवाइस है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। इसके अलावा, कंपनी ने क्यू5 की कीमत 19,990 रुपये से करीब 30 फीसदी घटाकर 13,990 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
कंपनी के निदेशक (वितरण) समीर भाटिया ने बताया कि यह ऑफर कंपनी के सभी रिटेल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इससे पहले कंपनी ने जेड30 और जेड10 को भी विशेष ऑफर के तहत पेश किया था, जिसे ग्राहकों ने हाथोंहाथ लिया था।
विज्ञापन