{"_id":"0cc22744d55846a8c21674714ff4d447","slug":"black-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले कुछ महीनों के दौरान कसेगा काले धन पर शिकंजा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अगले कुछ महीनों के दौरान कसेगा काले धन पर शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले धन पर शिकंजा कसने और इसके स्रोतों को बंद करने के लिए सरकार के अगले कुछ महीने बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इसके लिए बजट में भी कुछ प्रावधान हो सकते हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने संकेत दिया है कि इसके लिए देश-विदेश सभी जगह प्रयास किए जाएंगे।
अरूण जेटली ने अपनी ६२वीं वर्षगांठ पर सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि सरकार काले धन से लडऩे के लिए पूरी तरह से तैयार है और अगले कुछ वर्षोंं के दौरान इस दिशा में कई कदम उठाये जाएंगे। ये कदम देश में तो उठेंगे ही, विदेशों में भी उठेंगे। उनका कहना है कि यदि सरकार इस दिशा में सफलता हासिल करती है तो इससे अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा।
उनके मुताबिक मई २०१४ में सत्ता में आने के बाद काले धन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना था। इसके लिए उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था ताकि विदेशों में जमा काला धन को वापस लाया जा सके या देश में ही इसे पैदा होने से रोका जा सके। उनका मानना है कि जब काले धन पर अंकुश लगेगा तो बाजार में तरलता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक सुधार के बारे में उन्होंने लिखा है कि बीते कुछ महीनों में सरकार ने कई सुधार किये हैं और कई और किये जाने हैं। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का संकेत है कि इसके लिए बजट में भी कुछ प्रावधान हो सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते अक्टूबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) गिर कर नकारात्मक ४.२ फीसदी पर आ गया था जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह १.२ फीसदी था। इसलिए तो उद्योग जगत सरकार पर दवाब डाल रहा है कि वह ऐसी नीतियां बनाये, जिससे औद्योगिक उत्पादन बढ़े, बाजार में मांग बढ़े ताकि इससे अर्थव्यवस्था पर गुणक प्रभाव पड़ सके।
इसी क्रम में बैंकों की ब्याज दरें घटाने की मांग की जा रही है क्योंकि नवंबर २०१४ में खुदरा कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर घट कर ४.३८ फीसदी पर आ गई है जो कि ऐतिहासिक है।