फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bjp terms rail budget as rae bareli budget, says nda ruled states ignored

बंसल पर बिफरे मुलायम, भाजपा ने कहा 'रायबरेली बजट'

Tue, 26 Feb 2013 03:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 26 Feb 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
bjp terms rail budget as rae bareli budget, says nda ruled states ignored

यूपीए सरकार के अंतिम रेल बजट को विपक्षी पार्टियों ने खारिज कर दिया है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे 'रायबरेली बजट' कहा है तो समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बजट में यूपी की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि कमजोर व मध्य वर्ग को इस बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में रेल बजट पेश किया। भाजपा ने इसे 'रायबरेली बजट' करार देते हुए निराशा जाहिर की। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रेल बजट को आंख में धूल झोंकने वाला बताते हुए कहा है कि यह सिर्फ अमेठी और रायबरेली तक केंद्रित है।
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस की यह बजट निराशाजनक है और इसमें सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट सिर्फ आंकड़ों की जादूगरी है। इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नया नहीं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने रेल बजट की आलोचना की ओर इसे पूरी तरह से चापलूस बजट करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी बजट से निराश दिखे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रायबरेली को वरीयता दिए जाने से उन्हें कोई हर्ज नहीं है लेकिन इटावा, बदायूं, मैनपुरी एटा कन्नौज, बुंदेलखंड समेत पूरे उत्तर प्रदेश उपेक्षा किए जाने से वे खुश नहीं है।

नाराज मुलायम ने कहा, 'इसका जवाब जनता आम चुनाव में देगी।' बहुजन समाजवादी पार्टी अध्यक्षा मायावती ने भी रेल बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कमजोर बजट है। रेल में खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। किराए नहीं बढ़ाने के मुद्दे पर मायावती ने कहा कि सरजार्च बढ़ाकर पिछले दरवाजे से किराया बढ़ाया गया है।

प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री ने की तारीफ
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रेल बजट की तारीफ की है। वित्त मंत्री ने इसे संतुलित बजट बताया। जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रेल बजट की तारीफ करते हुए इसे सुधारवादी और आगे बढ़ने वाला करार दिया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रेल बजट को रेलवे की वित्तीय स्थिति की व्यावहारिक तस्वीर बताते हुए कहा है इसमें सुधार के एजेंडे को आगे बढ़ाया गया है। डा. सिंह ने कहा कि रेल मंत्री ने रेलवे के ढांचागत क्षेत्र में नई पहल कर विस्तार तथा विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।


सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी वर्ष रेल बजट को देश की जरूरतों को पूरा करने वाला बजट बताया है। तिवारी ने कहा कि रेल बजट की रूपरेखा पूरी तरह से देश की जरूरतों को पूरा करने वाली है। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है और रेल नेटवर्क का विस्तार करने की योजनाएं बनाई गयी है। नई रेल गाडियां चलाई गई हैं और मौजूदा रेलगाडियों का विस्तार किया गया है। रेल बजट में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed