{"_id":"da8fe15c-8106-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bihar-want-more-from-general-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार को आम बजट से ढेरों उम्मीदें","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बिहार को आम बजट से ढेरों उम्मीदें
पटना/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही रेल बजट में बिहार को तरजीह न मिली हो लेकिन आम बजट में राज्य को काफी कुछ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूबे की सत्ता पर काबिज जदयू का मानना है कि बजट के प्रावधानों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की राह आसान जरूर हो जाएगी।
विज्ञापन
बिहार की सबसे बड़ी मांग विशेष राज्य के दर्जे की है। राज्य विधानमंडल के दोनों सदन इस मांग के समर्थन में प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेज चुके हैं लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी इस मांग को कई बार उठा चुके हैं। सत्तारूढ़ जदयू इस मांग के समर्थन में 17 मार्च को नई दिल्ली में एक रैली का आयोजन भी कर रही है।
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में आश्वासन दिया है कि पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देने के मानकों में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार आम बजट में इस बारे में क्या प्रावधान करती है।
विज्ञापन