{"_id":"c4bc7dac-7c4e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"big-demand-for-cheap-tickets-on-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइटों पर मची सस्ते टिकटों की मारामारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वेबसाइटों पर मची सस्ते टिकटों की मारामारी
नई दिल्ली/ब्यूरो/अजीत सिंह
Updated Thu, 21 Feb 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सस्ता टिकट लेकर लद्दाख की सैर करने का मन बना रहे हैं, तो 30 मई को दिल्ली से लेह का 9,522 रुपये का हवाई टिकट आपकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
विज्ञापन
एयरलाइनों ने भले ही सस्ते हवाई टिकटों का ऐलान कर सुर्खियां बटोर ली हों, लेकिन असल में सस्ते टिकट पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हालत यह है कि गर्मियों की छुट्टियों और त्योहारों के आसपास के दिनों के टिकट हाथो-हाथ बिक चुके हैं। इस मारामारी के बीच सस्ती हवाई यात्रा का लुत्फ उठाने से पहले इंटरनेट पर टिकट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
गत मंगलवार को जेट एयरवेज ने 2,250 रुपये से लेकर 3,800 रुपये के बीच 20 लाख टिकटों की बिक्री का ऑफर शुरू किया था। जिसके बाद एयर इंडिया ने 2,150 से 3,700 रुपये के बीच देश भर में कहीं भी यात्रा कराने का ऑफर शुरू किया था। तमाम ऑफर और डिस्काउंट के बावजूद बृहस्पतिवार को 23 मई को दिल्ली से गोवा का सबसे सस्ता टिकट 8,570 रुपये में उपलब्ध था। जबकि दिल्ली से बनारस 5 जून का टिकट 3,152 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर डिस्काउंट ऑफर के तहत आए टिकट या तो हाथोहाथ बिक गए या फिर एयलाइंस की ओर प्रमुख मार्गों और अहम मौकों पर बहुत कम टिकट डिस्काउंट के तहत रखे गए। हर पल बदलती ऑनलाइन बिक्री के दौरान स्थिति का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है।
इस बीच एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रेवल एजेंटों के सर्वर डाउन होने की शिकायतें भी आ रही हैं। जेट एयरवेज के प्रवक्ता का कहना है कि अचानक वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाने से थोड़ी दिक्कत आई थी, जिसे तुरंत ठीक किया जा चुका है। सस्ते टिकटों की किल्लत के बारे में उनका कहना है कि हरेक रूट पर सिर्फ कुछ ही टिकट ऑफर के तहत उपलब्ध हैं। हो सकता है किसी खास दिन कुछ रूट के सभी सस्ते टिकट बुक हो चुके हों।
डिस्काउंट की दौड़ में एयर इंडिया और इंडिगो के उतर आने से यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। फिर भी सस्ते किराए के लिए यात्रियों को इंटरनेट पर काफी छानबीन करने की जरूरत है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए अब भी काफी सस्ते टिकट उपलब्ध हैं, लेकिन जिस तरह बुकिंग की होड़ मची है सस्ते टिकट बिकने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।