फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   BHEL to set up Solar Power Plant at Shivanasamudram

शिवनसमुद्रम में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी भेल

Mon, 28 Jul 2014 09:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
BHEL to set up Solar Power Plant at Shivanasamudram

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कर्नाटक के शिवनसमुद्रम में एक सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी। कंपनी को 10 मेगावाट का यह ग्रिड कनेक्टेड संयंत्र लगाने के लिए कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीसीएल) से 68 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल हुआ है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अनुबंध के तहत भेल इस सौर ऊर्जा संयंत्र की डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, आपूर्ति, टेस्टिंग और उत्पादन शुरू करने तक का काम करेगी। इसमें तीन साल के लिए प्लांट के ग्रिड-इंटर कनेक्शन, परिचालन और रखरखाव का कामकाज भी शामिल है।
विज्ञापन


भेल ने पहले भी केपीसीएल के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। जिनमें 3 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा संयंत्र, रायचूर और पांच मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा संयंत्र, बेलकावड़ी शामिल हैं। भेल को 10 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का नया ऑर्डर देकर केपीसीएल ने भेल की क्षमता के प्रति एक बार फिर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भेल देश के विभिन्न हिस्सों में कई बड़े आकार के सौर ऊर्जा संयंत्रों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर सोलर फोटोवोल्टिक्स के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed