{"_id":"d299074bdf79b2f180f0d802ce2ea779","slug":"bhel-starts-250-mw-thermal-powr-plant-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल ने राजस्थान में शुरू की 250 मेगावाट की ताप विद्युत इकाई ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भेल ने राजस्थान में शुरू की 250 मेगावाट की ताप विद्युत इकाई
ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने राजस्थान में 250 मेगावाट की एक और ताप विद्युत इकाई शुरू की है। यह इकाई राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के छाबड़ा थर्मल विद्युत इकाई में शुरू की गई है।
छाबड़ा परियोजना में पहले और दूसरे चरण के तहत इससे पहले भेल 250-250 मेगावाट की तीन इकाइयां शुरू कर चुकी है। यह इस परियोजना की चौथी इकाई है। इस तरह अब परियोजना की कुल क्षमता 1,000 मेगावाट पहुंच गई है। भेल की तकनीकी उत्कृष्टता में भरोसा जताते हुए राजस्थान राज्य विद्युत निगम ने कंपनी को ऑर्डर छाबड़ा ताप विद्युत परियोजना के दूसरे चरण के विस्तार के तहत 250-250 मेगावाट की तीसरी और चौथी इकाइयां लगाने के लिए करीब 990 करोड़ रुपये का ठेका दिया था।
इस परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति भेल की हरिद्वार, त्रिची, रानीपेट और बंगलूरू संयंत्रों से की गई है। जबकि भेल के पावर सेक्टर (उत्तरी क्षेत्र) ने उपकरणों की स्थापना और कमीशनिंग की है। राजस्थान राज्य विद्युत निगम के क्षमता विस्तार में भेल सबसे बड़ा सहयोगी रहा है।
विज्ञापन
निगम की कुल ताप तथा गैस विद्युत क्षमता का 88 फीसदी यानी 4,591 मेगावाट क्षमता का विकास भेल ने किया है। मई 2014 में भेल ने राजस्थान राज्य विद्युत निगम के रामगढ़ प्लांट के लिए 160 मेगावाट की गैस आधारित विद्युत इकाई शुरू की थी।