{"_id":"b63d4ae9b63ccb89e72c1e2635dddea7","slug":"bhel-commissions-fifth-68-mw-hydro-generating-unit-at-rampur-hep","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल ने हिमाचल प्रदेश में शुरू की पांचवी हाइड्रो यूनिट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भेल ने हिमाचल प्रदेश में शुरू की पांचवी हाइड्रो यूनिट
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने हिमाचल प्रदेश स्थित रामपुर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (एचइपी) की 68 मेगावॉट की हाईड्रो जेनरेटिंग एक और यूनिट शुरू की है।
विज्ञापन
इसके साथ भेल एसजेवीएन लिमिटेड की 412 मेगावॉट हाइड्रो पॉवर प्लांट की पांच यूनिटों को सफलता पूर्वक शुरू कर चुकी है। रामपुर एचइपी में इससे पहले की चार यूनिट मार्च 2014 और जून 2014 के बीच शुरू की गईं हैं।
विज्ञापन
इन चारो यूनिटों में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। छठीं और आखिरी यूनिट स्थापित करने का काम प्रगति पर है और भेल इसे जल्द शुरू करेगा। रामपुर एचइपी पावरहाउस सतलुस नदी पर स्थित है।
विज्ञापन
भेल का काम इस प्रोजेक्ट के लिए यूनिट तैयार करना, टरबाइन की आपूर्ति करना और यूनिट में ऑपरेशन शुरू करना है।