{"_id":"41da99b2-a19e-11e2-a804-d4ae52bc57c2","slug":"beware-fraud-case-name-of-dead-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, मरे लोगों के नाम पर हो रही धोखाधड़ी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सावधान, मरे लोगों के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
मुंबई/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी नई दिल्ली में लोगों को ठगे जाने का एक और मामला सामने आया है। एक सिंडिकेट ने ठगी का एक अजब तरीका अपनाते हुए लोगों से उनके मृत परिजन के नाम पर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया है। सेबी को किसी व्यक्ति की शिकायत मिली थी।
जांच में पता चला कि इस व्यक्ति को फोन पर कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि उनके मृत बेटे ने कुछ म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट खरीदे थे, जिस पर उन्हें अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ निवेश करना होगा।
विज्ञापन
उनसे कहा गया कि वह ढाई लाख रुपये का निवेश करें तो उन्हें 12.5 लाख रुपये का मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा। और यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मैच्योरिटी अमाउंट का बड़ा हिस्सा ब्रोकर के खाते में चला जाएगा और उन्हें सिर्फ पांच लाख रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन
सेबी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सहयोग से जांच की तो प्रथम दृष्टया सामने आया कि एक सिंडिकेट लोगों को ठगने का काम कर रहा है।
सेबी के मुताबिक इस तरह कुल कितने लोगों को ठगा गया है, यह पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। सेबी ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है कि वह ऐसे झांसों में न आएं और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कहीं निवेश करें।
सेबी के मुताबिक जिस नंबर से फोन किए गए वे किसी और के नाम पर थे और कंपनी भी कोई और थी।