{"_id":"ff11a7c27d7519caba07a9b7d438d0e4","slug":"best-foods-got-accredation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट फूड्स को मिला प्रमाण्ान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बेस्ट फूड्स को मिला प्रमाण्ान
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी और घरेलू बाजार में उत्तम किस्म के बासमती चावल बेचने वाली कंपनी बेस्ट फूड्स को इंडियन क्यूलिनेरी फोरम (आईसीएफ) से सर्वाधिक सम्मानित प्रमाणन मिला है।
विज्ञापन
इसकी घोषणा इंटनेशनल शेफ डे के लिए 11वें वार्षिक शेफ अवार्ड के अवसर पर की गई। बेस्ट फूड्स लिमिटेड के सीईओ आयुष्मान गुप्ता ने बताया कि दुनिया भर के ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्तायुक्त चावलों के जरिये खुशी उपलब्ध कराने के लिए कंपनी काम कर रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए कंपनी गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं, युवा कार्यकारियों, बी2बी सिगमेंट, रेस्तरां, क्लबों आदि को लक्षित कर रही है।
कंपनी ने इंडिया क्यूलिनेरी फोरम से एक रणनीतिक साझेदारी की है ताकि इस दिशा में आगे बढ़ा जा सके। अब, जबकि कंपनी को आईसीएफ से प्रमाणन मिल गया है, तो इससे कंपनी की विश्वसनीयता बढ़ेगी और कंपनी ग्राहकों के और करीब पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
कंपनी का इस समय 2,600 करोड़ रुपये का कारोबार है। घरेलू एवं विदेशी बाजारों में जिस तरह सेइसके चावलों की मांग बढ़ती जा रही है, उसे देखते हुए कंपनी ने वर्ष 2017 तक 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार को पाने का लक्ष्य तय किया है।
गुप्ता के मुताबिक निर्यात बाजार में कंपनी की उपस्थिति काफी बढ़ गई है और अब घरेलू बाजार में स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। बेस्ट फूड इस समय भारत में चावल की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है।
इसकी उत्पादन इकाइयों में हर माह 45,000 टन चावल के प्रसंस्करण की क्षमता है। निर्यात बाजार में कंपनी के योगदान को देखते हुए वर्ष 2010-11 में इसे बासमती चावल के सबसे अधिक निर्यात के लिए एपेडा गोल्डन ट्राफी मिली थी।