{"_id":"44760a5a-4f21-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"be-prepared-to-get-gas-connection-has-begun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहिए तैयार, शुरू हो गया गैस कनेक्शन मिलना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रहिए तैयार, शुरू हो गया गैस कनेक्शन मिलना
नोएडा/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2012 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पाने के लिए कनेक्शन का इंतजार कर रहे आवेदकों को राहत मिल गई है। तीनों गैस कंपनियों ने आवेदकों के लिए कनेक्शन खोल दिए हैं। फिलहाल 20 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने वालों को कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, सब्सिडी वाले नए कनेक्शन पर लगी रोक हटा ली गई है। नेशनल इनफोर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) से तैयार आवेदकों का डाटा कंपनियों ने वितरकों को भेज दिया है। वितरक आवेदकों के पते पर पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे रहे हैं। आवेदक पत्र ले जाकर एजेंसी से गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन
एनआईसी ने अब तक 20 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के नामों की सूची उपलब्ध कराई है। ज्यादा आवेदन पेंडिंग होने के कारण सभी आवेदकों के नाम एक साथ नहीं मिल सके हैं, लेकिन इनका निस्तारण होने के बाद हर 15 दिन पर आवेदकों की सूची आती रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर तक आवेदन करने वाले ऐसे लोगों के आवेदन रद्द हो गए हैं, जिनके नाम व पते पर पहले से कनेक्शन हैं। सदरपुर स्थित वरदान गैस एजेंसी की वितरक रचना यादव ने बताया कि कंपनी से आवेदकों की सूची मिल चुकी है। इसी के आधार पर आवेदकों को पत्र भेजे जा रहे हैं। यह पत्र घर के पते पर जाएगा।
इसे आवेदन को सीधे हाथ में नहीं दिया जाएगा। पत्र साथ लाने पर ही कनेक्शन बुक किया जाएगा। डाक के जरिये पत्र भेजने से पते का वेरीफिकेशन भी हो जाएगा। भारत व एचपी गैस की भी स्थिति है। करीब तीन माह से घरेलू कनेक्शन बंद था। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का कनेक्शन मिल रहा था। ऐसे में कम लोगों ने कनेक्शन लिया है।
पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य
कंपनी अधिकारी के मुताबिक, उपभोक्ताओं को घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। वितरक खुद किसी उपभोक्ता को कनेक्शन नहीं दे सकते, बल्कि पंजीकरण कराने के बाद उसका आवेदन एनआईसी के पास जाएगा।
एनआईसी तीनों कंपनियों से डाटा का मिलान करेगी कि कहीं आवेदक के नाम पहले से घरेलू गैस कनेक्शन तो नहीं है। अगर उसके नाम से कोई कनेक्शन है या उसने जो पता दिया है, उस पर पहले से कनेक्शन ले चुका है तो आवेदन रद्द हो जाएगा। कनेक्शन के लिए पंजीकरण एजेंसी पर जाकर या फिर तीनों कंपनियों की वेबसाइट पर ऑनलाइन कराया जा सकता है।