फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Be prepared, then the increase in fuel prices

तैयार रहिए, फिर बढ़ेंगे डीजल के दाम

Tue, 18 Jun 2013 12:44 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
Be prepared, then the increase in fuel prices

पेट्रोल के दाम में पिछले हफ्ते दो रुपये प्रति लीटर के इजाफे के बाद अब डीजल के दाम में इजाफे की संभावना है।

विज्ञापन


बाजार मूल्य से कम कीमत पर डीजल की बिक्री के कारण 16 जून को समाप्त पखवाड़े में इस ईंधन की अंडर रिकवरी 6.31 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जबकि इससे पूर्व के पंद्रह दिनों में डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों का नुकसान 4.87 रुपये प्रति लीटर था। इसलिए तेल कंपनियां माह के अंत में 50 पैसे प्रति लीटर डीजल के दाम बढ़ाने का निर्णय ले सकती हैं।


इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्णय के मुताबिक तेल कंपनियां डीजल बिक्री पर हो रहे घाटे की भरपाई के लिए दाम में आंशिक वृद्धि करने को स्वतंत्र हैं। इसलिए दाम में 50 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा संभव है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के मुताबिक पिछले पखवाड़े में रसोई गैस और किरोसिन की अंडर रिकवरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

फिलहाल पीडीएस किरोसिन पर सरकारी तेल कंपनियों को 27.75 रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस पर 335.14 रुपये प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है।

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी प्राप्त दरों पर ईंधन बेचने के कारण रोजाना 286 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed