{"_id":"2bd93fc46f82d241b534cadf2df38775","slug":"basmati-raice-and-indian-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती चावल ने किसानो को दी दीवाली की खुशियां","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बासमती चावल ने किसानो को दी दीवाली की खुशियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासमती धान के भाव में आए भारी उछाल से हरियाणा और पंजाब के किसानों की दीपावली जगमग हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार धान का भाव 50-60 फीसदी ज्यादा है, जिससे किसानों को प्रति एकड़ 80 हजार से एक लाख रुपये तक की कमाई हो रही है।
विज्ञापन
गत एक सप्ताह के दौरान ही बासमती के भाव में करीब 800 रुपये क्विंटल की तेजी आ चुकी है। अच्छे भाव के चलते मंडियों में धान की आवक बढ़ गई है।
दुनिया भर में भारत के बासमती चावल की लोकप्रियता बढ़ने से निर्यात बढ़ रहा है, जिससे किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया बताते हैं कि पिछले दो-तीन वर्षों से किसानों को अच्छा भाव नहीं मिल पा रहा था, लेकिन इस साल स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
पिछले साल किसानों से खरीद के वक्त पूसा बासमती 1121 और 1509 का भाव 23-24 सौ रुपये क्विंटल था, जो बाद में 35 सौ रुपये क्विंटल तक पहुंचा। इस बार पूसा बासमती 1509 ने शुरुआत से ही 37-38 सौ रुपये का भाव स्थापित कर दिया। पिछले कुछ दिनों में भाव बढ़कर 4 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सेतिया के मुताबिक, पिछले साल करीब 36 लाख टन बासमती का निर्यात हुआ था, जो इस साल बढ़कर 40 लाख टन तक पहुंच सकता है। निर्यात बढ़ने से किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है।