फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   basic industries have slow speed

बुनियादी उद्योगों की रफ्तार सुस्त पड़ी

Sat, 29 Sep 2012 01:38 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 01:38 AM IST
विज्ञापन
basic industries have slow speed
उर्वरक, सीमेंट, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की दर नकारात्मक रहने की वजह से इस वर्ष अगस्त में आठ प्रमुख उद्योगों की रफ्तार धीमी पड़कर 2.1 फीसदी रह गई। पिछले साल के इसी माह के यह आंकड़ा 3.8 फीसदी था। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्तवर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त के दौरान यह रफ्तार पिछले साल की इसी अवधि के 5.5 फीसदी की तुलना में लगभग आधी 2.8 फीसदी रह गई।
विज्ञापन


प्राकृतिक गैस, सीमेंट, कच्चे तेल और उर्वरक क्षेत्र की नकारात्मक दर की वजह से आठ प्रमुख बुनियादी सुविधा क्षेत्र के सूचकांक में गिरावट आई। इस दौरान इस्पात और बिजली क्षेत्र का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल उत्पादन क्रमश: 13.5 और 0.6 फीसदी नकारात्मक रहा। उर्वरक क्षेत्र 2.1 फीसदी सिकुड़ा तो सीमेंट क्षेत्र में 2.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed