{"_id":"22ab91ea-803d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bansal-challenge-to-modi-on-development-in-rail-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल ने दबे पांव दी मोदी के विकास को चुनौती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बंसल ने दबे पांव दी मोदी के विकास को चुनौती
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Tue, 26 Feb 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की ज्यादातर ट्रेनें के रायबरेली और अमेठी से ही गुजारने का हल्ला चारों तरफ मच गया हो, मगर दबे पांव कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दांव का मुकाबला करने की शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन
गुजरात में विकास की ट्रेन पहुंचाकर मोदी को कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कड़ी टक्कर देने की चाल चली है। दरअसल, रेल बजट में सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को ही नहीं बल्कि गुजरात के अहमदाबाद को भी काफी तरजीह दी गई है। रायबरेली का नाम तो पवन बंसल ने सिर्फ छह बार पुकारा है मगर अहमदाबाद पर मेहरबानी उन्होंने इससे ज्यादा दिखाई है।
विज्ञापन
यूपीए सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए विपक्ष ने कहा है कि यह रेल बजट नहीं रायबरेली बजट है। मगर हकीकत यह भी है कि यूपीए सरकार ने नरेंद्र मोदी के गुजरात में रेलवे के कई रेल आधारित उद्योगों के प्रोजेक्ट और नई एक्सप्रेस ट्रेन दी है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में रेल नीर बाटलिंग प्लांट का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं विद्युतीकरण, दोहरीकरण, नई रेल लाइनों और ट्रेनों में अहमदाबाद को तरजीह दी गई है। उन्होंने अपने भाषण में लगभग दस बार अहमदाबाद का जिक्र किया है।
माना जा रहा है कि जिस तरह से भाजपा में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की बात चल रही है और राहुल गांधी के साथ उनकी तुलना की जा रही है, ऐसे में सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी को विकास के मुद्दे पर चुनौती देने की योजना बनाई है।
सूत्रों का कहना है कि गुजरात में प्रदेश कांग्रेस रेल बजट में गुजरात के लिए किए गए सौगातों का जिक्र कर मोदी को घेरने में कर सकती है।