{"_id":"2c6a56a912930e5f0061c93d96db5223","slug":"banks-to-takeover-electrosteel-for-default-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द इलेक्ट्रोस्टील को टेकओवर करेंगे बैंक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जल्द इलेक्ट्रोस्टील को टेकओवर करेंगे बैंक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
संकटग्रस्त स्टील कंपनी इलेक्ट्रोस्टील पर बहुत जल्द बैंकों का नियंत्रण हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक की अगुवाई में 27 बैंकों ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोस्टील के कुल कर्ज में एसबीआई की हिस्सेदारी 20 फीसदी है।
कॉर्पोरेट इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब बैंक डिफॉल्टर कंपनी के बोर्ड पर नियंत्रण कर ले।
बैंक आरबीआई के बनाए स्ट्रैटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग नियमों के तहत यह कार्रवाई करने जा रहे हैं। इनमें एसबीआई, पीएनबी, ओबीसी, केनरा बैंक, यूको बैंक, आईओबी समेत कुल 27 बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
एसडीआर यानी स्ट्रैटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग के तहत इलेक्ट्रोस्टील पर प्रोमोटरों का नियंत्रण खत्म हो जाएगा और बैंक कंपनी के लिए नया प्रोमोटर ला सकते हैं। फिलहाल इलेक्ट्रोस्टील में प्रोमोटरों की हिस्सेदारी 45.2 फीसदी है और इलेक्ट्रोस्टील पर 8,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।
विज्ञापन