फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   banks finally decide to start recovery of kingfisher loans

किंगफिशर से बैंक वसूलेंगे कर्ज

Wed, 13 Feb 2013 02:59 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 13 Feb 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
banks finally decide to start recovery of kingfisher loans

घाटे और वित्तीय संकट से जूझ रही विजय माल्या के स्वामित्व वाली किंगफिशर एयरलाइन को झटका देते हुए उसके कर्जदारों ने अपने सारे बकाया कर्ज की रिकवरी शुरू करने का फैसला किया है। स्टेट बैंक के एक आला अधिकारी से मिली सूचना के मुताबिक किंगफिशर से करीब 7,500 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली की प्रक्रिया अब शुरू की जाने वाली है।

विज्ञापन


एसबीआई के डिप्टी एमडी (मिड कॉरपोरेट्स) श्यामल आचार्य ने बताय कि लोन की रिकवरी का फैसला बैंकरों और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे पर करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद लिया गया है। बैठक में एसबीआई के नेतृत्व में पांच बैंकों के प्रतिनिधियों ने किंगफिशर के मुख्य वित्तीय अधिकारी रवि नेडुंगडी के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


बैंकों द्वारा लोन की रिकवरी का यह फैसला किंगफिशर के मुखिया विजय माल्या द्वारा एयरलाइन के कर्मचारियों को 11 माह का बकाया वेतन देने और गर्मी के सीजन में उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू करने के वादे के बावजूद लिया गया है। बैंकरों का कहना है कि किंगफिशर ने समस्या के समाधान के लिए बैंकों की ओर से ली गई मोहतल की अवधि में इस दिशा में कोई भी काम नहीं किया, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed