फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   banks employees demand wage revision

बैंक कर्मियों ने रखी वित्त मंत्री के सामने खास मांग

Fri, 27 Jun 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jun 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
banks employees demand wage revision

कर्मचारियों के संगठनों ने वित्त मंत्री से मांग की है, कि उनकी पे-स्लिप के आधार पर वेतन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की जाय।

विज्ञापन


इस संबंध में वित्त मंत्री ने बैंक एसोसिशन के प्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिया है कि सरकार इस दिशा में जल्द जरूरी कार्यवाही करेगी। 

विज्ञापन

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ बैंक एसोसिएशन की इस संबंध में करीब 10 दौर की बातें हो चुकी है, जिसमें आईबीए ने 11 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव एसोसिएशन को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। वित्त मंत्रालय का वित्तीय सेवा विभाग भी इस संबंध में जेटली को अपने प्रजेंटशन में वेतन बढ़ोतरी के मामले को न हो पाने वाले काम की सूची में रखा था।


शुक्रवार को नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक्स वकर्स के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी राणा ने बैैठक के बाद अमर उजाला को बताया कि वित्त मंत्री से 25 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग को जल्द लागू करने की बात कही गई है।

इस संबंध में उन्होंने आश्वासन दिया है, कि पूरे मामले पर कार्यवाही करेंगे।


देश में सरकारी बैंकों के करीब 8 लाख कर्मचारी है। जिनकी वेतन बढ़ोतरी का मामला नवंबर 2012 से अटका हुआ है। अंतिम वेतन बढ़ोतरी साल 2007-2012 के लिए कुल वेतन में 17.5 फीसदी बढ़ोतरी के अनुसार हुई थी।

शुक्रवार की बैठक में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत पांच वक्र्स यूनियन और चार अधिकारी यूनियन ने वित्त मंत्री से मुलाकात में शामिल थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed