ATM का इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें खबर
दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। अब दो बार से ज्यादा दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संबंध में बैंको निर्देश दिया है कि वह अपने उपभोक्ताओं को सूचित करें और उन्हें बताएं कि वह कौन- कौन से एटीम से निशुल्क पैसा पिकाल सकते हैं।
शहरी उपभोक्ताओं को होगी मुश्किल
बैंको की इस नई नीति से शहरी लोगों को मुश्किल होगी जबकि ग्रामीण उपभोक्ता अभी भी किसी भी एटीएम से निःशुल्क पैसे निकाल सकते हैं।
बैंकों की नई नीति के अनुसार थर्ड पार्टी एटीएम यानी जिस बैंक का आपके पास एटीएम है उसके अलावा किसी अन्य बैंकों के एटीएम का निःशुल्क उपयोग एक माह में पांच बार से घटा कर दो बार कर दिया गया है।
हालांकि बैंक निःशुल्क एटीएम सुविधा बंद करने के लिए रिजर्व बैंक पर दबाव बना रहे हैं।
तीसरी निकासी में कटेंगे पैसे
अन्य बैंक के एटीएम का इस्तेमाल दो बार से ज्यादा करने पर लोगों से 20 रुपये प्रति उपयोग पर के हिसाब से चार्ज किए जाएंगे।
हालांकि उपभोक्ता बैंकों की इस नई नीति से खुश नहीं होंगे क्योंकि वह हमेशा अपने साथ कैश रखने की बजाए एटीएम का इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं।