{"_id":"3202be2c-b029-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"banking-service-in-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गांवों में घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा
विजय गुप्ता/नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Apr 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदूर गांवों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों को अब घर बैठे बैंकिंग की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) निजी क्षेत्र की कंपनी स्टारफिन इंडिया के साथ मिलकर कियोस्क बैंकिंग शुरू करने जा रहा है।
इसके तहत छोटे आबादी वाले गांवों, आदिवासी परिवारों को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं (नकद) के साथ ही निजी लेनदेन के लिए एसबीआई की शाखा तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि शाखा खुद उपभोक्ता के स्थान/गांव तक आकर लेनदेन को आसान एवं सुलभ बनाएगी।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मनरेगा का भुगतान, पेंशन व विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की सब्सिडी के लिए लाभार्थियों को बैंक या डाकघर (जहां भी खाता) के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए ग्रामीण परिवारों को दूरदराज एसबीआई की शाखा में जाना पड़ता है जहां लंबा समय लग जाता है। इन्हीं दिक्कतों का समाधान करने के लिए कियोस्क बैंकिंग की पहल की गई है।
विज्ञापन
इसकी खास बात यह कि ग्रामीण परिवारों को इस सुविधा के लिए खाता खुलवाने में किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
स्टारफिन इंडिया के निदेशक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि कियोस्क बैंकिंग में गरीब ग्रामीणों का नो फ्रिल एकाउंट खोला जाता है।
नो फ्रिल एकाउंट ऐसा खाता है जिसे खोलने के लिए ग्रामीणों को कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करनी पड़ती तथा शहरों/महानगरों के उपभोक्ताओं को केवल सौ रुपये की मामूली रकम ही जमा करनी होती है।
उपभोक्ता अपने पहचान पत्र और एक पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ के साथ अपना खाता खोल सकता है और स्टारफिन कस्टमर सर्विस केंद्र पर नकद राशि जमा कर सकता है या पैसे निकाल सकता है।
साथ ही मनी ट्रांसफर की सेवाओं का भी लाभ उठा सकता है। इस वर्ष के अंत तक कंपनी ने उत्तर भारत के दो हजार से अधिक गांवों में कियोस्क बैंकिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा है।