बैंकिंग सेक्टर में मिलेंगे बेहतरीन मौके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नए बैंक लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही अगले पांच वर्ष के भीतर बैंकिंग क्षेत्र में 25 से 30 हजार नई नौकरियां मिलने की संभावना है।
नए बैंकों में भर्तियां खुलने से बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की भी संभावना है, क्योंकि अनुभवी कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए बैंक इनके पैकेज को और आकर्षक बनाने पर विचार कर सकते हैं।
रोजगार सलाहकार सेवा देने वाली कंपनियों के अनुसार बैंक लाइसेंस जारी होने के बाद बैकिंग क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या में नई नौकरियां मिलेंगी।
लाइसेंस हासिल करने वाली कंपनी आईडीएफसी और बंधन फइनेंशियल विभिन्न तरह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करती हैं। बैंकिंग में उसे अपने कारोबार के विस्तार के लिए हर स्तर पर कुशल पेशेवरों की जरूरत पडे़गी। हालांकि इसके लिए नए लोगों के स्थान पर अनुभवी लोगों की ज्यादा दरकार होगी।
मिलेगा ज्यादा वेतन
ऐसे में पहले से बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे कुशल पेशेवरों को ज्यादा वेतन पर नई नौकरी ज्वाइन करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
ऐसे में नए बैंकों के खुलने से पुराने बैंकों को अपने कर्मचारियों को साथ बनाए रखने के लिए उनके वेतन में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।
दोनों कंपनियों को आरबीआई की ओर से 22 फरवरी 2013 को जारी दिशा-निर्देंशो के तहत यह लाइसेंस दिया गया है। हालांकि लाइसेंस की यह अवधि शुरुआती स्तर पर 18 महीने तक ही वैध रहेगी।
इस अवधि में दोनों कंप नियों को इस बारे में आरबीआई के तय दिशानिर्देशों और अन्य शर्तों पर खरा उतरना होगा। आरबीआई की ओर से पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद इनके लाइसेंस नियमित कर दिए जाएंगे।