फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank will issue new debit and credit card from september

सितंबर से आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड में होगा बड़ा बदलाव

Fri, 08 May 2015 03:05 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
bank will issue new debit and credit card from september

क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए रिजर्व बैंक ने सभी वाणिज्यिक बैंकों से चिप पर आधारित पिन वाले कार्ड ही जारी करने को कहा है।

विज्ञापन


यह निर्देश आगामी सितंबर से मान्य होगा। रिजर्व बैंक का कहना है कि कुछ बैंकों ने तो पहले से ही चिप और पिन पर आधारित कार्ड जारी करना शुरू दिया है, जबकि कुछ बैंक अभी भी मैगनेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड ही जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए बैंकों को सलाह दी जाती है कि एक सितंबर 2015 से जारी होने वाले सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड चिप पर आधारित होंगे और उसमें पिन भी होगा।

नए कार्ड के लिए कुछ समय भी प्रदान किया जाना चाहिए

bank will issue new debit and credit card from september

हालांकि रिजर्व बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों के पास मैगनेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड है, वैसे मामलों में सभी हितधारकों से बातचीत भी किया जाना चाहिए और नए कार्ड के लिए उन्हें कुछ समय भी प्रदान किया जाना चाहिए।

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले एक बैंक के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मैगनेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड को चिप वाले पिन कार्ड में अपग्रेड करने में थोड़ा खर्च तो बढ़ता है लेकिन इससे सुरक्षा का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसलिए बैंकों ने पहले से ही ऐसा करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed