{"_id":"d8647759cf20cec45c8fab58a38d3c82","slug":"bank-will-increase-atm-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश्ा भर में ATM यूज करना होगा महंगा?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
देश्ा भर में ATM यूज करना होगा महंगा?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के एटीएम में महिला पर हुए हमले के बाद अब बैंकों के ऊपर सुरक्षा बढ़ाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत भारतीय रिजर्व बैंक से बैंकों ने कहा है कि उन्हें सुरक्षा के खर्च को उठाने के लिए ग्राहकों से ली जाने वाली फीस में बढ़ोतरी की अनुमति दी जाय।
सूत्रों के अनुसार बैंकों ने आरबीआई के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि ग्राहकों को मिलने वाली मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा को पांच से घटाकर तीन कर दिया जाय। इसके अलावा दूसरे ट्रांजैक्शन पर भी फीस बढ़ाने की अनुमति मिले।
विज्ञापन
बैंकों के अनुसार यदि उन्हें गार्ड रखने की अनिवार्यता और एटीएम के बाहर सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं देनी है, तो उनकी लागत बढ़ेगी। जिसे देखते हुए ग्राहकों के ट्रांजैक्शन पर लिए जाने वाले शुल्क में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
एटीएम ट्रांजैक्शन की फीस में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला भारतीय रिजर्व बैंक को करना है।