{"_id":"c39de4549cc24d8d9366f8ae703376ba","slug":"bank-will-give-loan-on-higher-interest-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अब इन लोगों को देगा महंगा कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बैंक अब इन लोगों को देगा महंगा कर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 02:36 AM IST
विज्ञापन
बैंकों के डूबते कर्ज की बढ़ती संख्या पर लगाम कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सख्त कदमों को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की सबसे पहली नजर उन कंपनियों और कारोबारियों पर है जो कि जानबूझ कर कर्ज नहीं चुका रहे हैं। ऐसे लोगों को आने वाले दिनों में जहां नए कर्ज लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, वहीं उन्हें कर्ज भी महंगा मिलेगा। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने कर्ज को डूबने से बचाने के लिए बैंकों की भी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा करने की तैयारी कर ली है।
मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी डिस्कशन पेपर में कहा गया है कि बैंकों को पहले से इस तरह के खातों की पहचान करनी होगी, जो कि डिफॉल्ट कर सकते हैं। इसके लिए रिजर्व बैंक ने प्रस्ताव दिया है कि बैंक एक स्पेशल मेंशन अकाउंट का वर्ग बनाए। इसके तहत वह खाते शामिल होंगे, जिनके कर्ज चुकाने में 30 से 90 दिनों की देरी हो रही है। रिजर्व बैंक ने इसके अलावा कर्ज की वसूली प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
इस दिशा में बेहतर काम करने वाले बैंकों को विशेष प्रोत्साहन भी मिलेगा। इसके अलावा रिस्ट्रक्चरिंग (कर्ज अदायगी में रियायत) के प्रस्तावों पर रिजर्व बैंक ने कहा है कि ऐसे कर्ज जो कि 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की राशि के हैं, उसकी रिस्ट्रक्चरिंग की मंजूरी बैंकों से आरबीआई को लेनी होगी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने साफ तौर पर जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वालों के संबंध में कहा है कि जो ग्राहक बैंकों को सहयोग नहीं करेंगे, उनके लिए नए कर्ज लेना मुश्किल और महंगा भी होगा।