फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank usually do not tell you about these things

क्या आपका बैंक भी आपसे छुपाता है ये बातें?

Thu, 22 Jan 2015 03:23 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
bank usually do not tell you about these things

आज के समय में लगभग हर परिवार में किसी न किसी का बैंक अकाउंट जरूर होता है। प्रधानमंत्री ने भी जनधन योजना की शुरुआत इसीलिए की है, ताकि सभी लोगों को बैंकिंग से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन


कई बार ऐसा देखा गया है कि बैंक आपको सारी बातें नहीं बताते हैं, या फिर यूं कहें कि वह कुछ बातें छुपा लेते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें जो बैंक आपसे छुपाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


एटीएम ट्रांजैक्शन रसीद संभालें

एटीएम से किए गए हर ट्रांजैक्शन की रसीद संभाल कर रखनी चाहिए, क्योंकि एटीएम एक मशीन है जिससे हुई किसी भी ट्रांजैक्शन का सबूत होता है उसकी रसीद। अगर मशीन से कुछ गलती हो जाती है तो इस रसीद से आपको मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार एटीएम मशीन से ट्रांजैक्शन तो हो जाती है, लेकिन पैसे नहीं निकलते। ऐसी स्थिति में भी आपको एटीएम की रसीद से मदद मिल सकती है। आप इसे बैंक को दिखा सकते हैं और अपने नुकसान की भरपाई के लिए आग्रह कर सकते हैं।

बैंक अपने ग्राहकों को पहले से ऐसी किसी बात के बारे में नहीं बताता हैं। दरअसल, इस तरह की बातें पहले से बताने पर कई लोग एटीएम से ट्रांजैक्शन करने से डरने भी लग जाते हैं, जिसके चलते बैंक भी इसे छुपाना ही पसंद करते हैं।

डेबिट कार्ड खोने पर अकाउंट की सुरक्षा

bank usually do not tell you about these things

कई बार लोग सोचते हैं कि आखिर डेबिट कार्ड ही सही है या फिर क्रेडिट कार्ड रखने के अधिक फायदे हैं। इन दोनों ही कार्डों के अपने-अपने फायदे नुकसान हैं, लेकिन अगर बात कार्ड के खोने की आती है तो आपका क्रेडिट कार्ड अधिक सुरक्षित है।

कई बैंकों की तरफ से क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) दिया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक इनमें से एक है, जो इस तरह की सुविधा ऑफर कर रहा है। इसकी वजह से आपका कार्ड खोने की स्थित में भी आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है।

अपने बैंक से बात करें और पता करें कि क्या उनकी तरफ से भी ऐसी कोई स्कीम दी जाती है। अक्सर देखा गया है कि झंझटों से बचने के लिए बैंक इनके बारे में खुद नहीं बताते हैं।

कस्टमर प्रिविलेज

bank usually do not tell you about these things

आज के दौर में लगभग हर बैंक अपने पुराने ग्राहकों को कुछ खास सुविधाएं देते हैं। कई बार कुछ लोग अपने लोन की किस्त जमा करने में देर कर देते हैं, जिसके चलते उन्हें लेट फीस देनी पड़ती है।

आपको बता दें कि बैंकों में अपने पुराने ग्राहकों को अन्य ग्राहकों की अपेक्षा अधिक सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में अगर आप अपने बैंक से बात करें तो आपको कई तरह की फीस से छूट मिल सकती है।

अधिक ब्याज वाले अकाउंट

bank usually do not tell you about these things

बैंक अपने ग्राहकों को कई ऐसे अकाउंट भी ऑफर करते हैं, जिनमें अधिक ब्याज मिलता है। आपको बता दें कि बैंक अपने इन स्पेशल अकाउंट के बारे में सभी ग्राहकों को नहीं बताते हैं।

कोई बैंक कितने तरह के अकाउंट ऑफर करता है और किस अकाउंट में क्या फायदा क्या नुकसान है इसके बारे में भी आपको खुद ही पता करना होगा। इस तरह से रिसर्च करने के बाद अगर आप किसी बैंक में पैसे जमा करेंगे, तो आपको अधिक फायदा मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

छोटे बिजनेस को शुरू करने के लिए लोन

bank usually do not tell you about these things

अगर आप कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लोन की मंजूरी मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। बैंक छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए लोन की मांग करने वाले लोगों को लोन देने से पहले बहुत अधिक घबरते हैं।

अधिकतर बैंक मानते हैं कि छोटे कारोबारी पैसे देने में आनाकानी करते हैं और पैसा लेकर भाग भी सकते हैं। छोटे कारोबारियों से डिफॉल्ट होने की स्थिति में पैसे रिकवर करना भी काफी मुश्किल होता है। बहुत दिनों तक उनके पीछे भागने की नौबत भी आ सकती है।

हर टर्म (Term) को समझें

bank usually do not tell you about these things

जब आप बैंक के किसी डॉक्युमेंट पर साइन करते हैं तो उस पर कुछ ऐसे शब्द लिखे होते हैं, जिनका मतलब बैंकिंग में कुछ अलग भी हो सकता है।

यदि आपको कोई शब्द समझ न आए तो उसका मतलब पूछ लें। किसी भी तरह का शक होने पर पुख्ता सबुत देख लें, तभी किसी डॉक्युमेंट को साइन करें। ऐसा न करने से आपको नुकसान हो सकता है।

इस प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है, लेकिन यह आपको भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा सकता है। कई बार लोग बिना ठीक से पढ़े डॉक्युमेंट साइन कर देते हैं और भविष्य में अपनी गलती के कारण परेशान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed