फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank shares fall on money laundering fears

मनी लांडरिंग की हलचल से टूटा बाजार

Fri, 15 Mar 2013 11:25 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 15 Mar 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
bank shares fall on money laundering fears

तीन निजी बैंकों पर मनी लॉडरिंग के आरोपों के बाद पूरे बैंकिंग सेक्टर पर सख्ती बढ़ने की आशंका से घरेलू शेयर बाजार में घबराहट का माहौल रहा। इसके चलते बीएसई का सेंसेक्स 143 अंक गिरकर 19,427.56 और एनएसई का निफ्टी 36.35 अंक घट कर 5872.60 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 39.89 अंक नीचे 6,386.13 अंक के स्तर पर और स्मॉलकैप 52.23 अंक नीचे 6,179.53 अंक के स्तर पर रहा। रेटिंग एजेंसी स्टेंडर्ड एंड पुअर (एसएंडपी) की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताया जाना भी बाजार में गिरावट की वजह बना।
विज्ञापन


रीयल्टी, बैंकिंग, तेल-गैस, ऑटो और कैपिटल गुड्स वर्ग के शेयरों में जोरदारी बिकवाली हुई। बीएसई में कुल 2,990 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,114 लाभ  में और 1,754 नुकसान में रहे बाकी 122 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालो में महिंद्रा 1.48 फीसदी, टाटा पावर 1.19, हीरो मोटोकॉर्प 0.73, विप्रो 0.57, हिन्दुस्तान यूनि 0.49, सन फर्मा 0.34, रेड्डीज लैब 0.32, इनफोसिस 0.31, एचडीएफसी 0.29, एसबीआई 0.26, कोल इंडिया 0.25 और टीसीएस 0.19 फीसदी लाभ के साथ शामिल रही।

नुकसान उठाने वालों में बैंकिंग वर्ग के शेयरों पर सबसे ज्यादा मार देखी गई। यह खबर आने के बाद कि आईसीआईसीआई बैंक के खिलाफ काले धन को सफेद करने की जांच की जा रही है। इसके चलते सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.93 फीसदी गिरे।


इसके साथ ही टाटा मोटर्स 3.27 फीसदी, गेल इंडिया 2.60, आरआईएल 1.96, एचडीएफसी बैंक 1.67, भारती एयरटेल 1.25, एलएंडटी 1.09, मारुति सुजुकी 1.09, जिंदल स्टील 0.92, टाटा स्टील 0.77, एनटीपीसी 0.90, भेल 0.75, हिंडाल्को 0.30, ओएनजीसी 0.75 स्टरलाइट 0.15 और आईटीसी 0.15 प्रतिशत के घाटे में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed