फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank set interet rate according your statemnet

कर्ज लेने और चुकाने के आधार पर तय होगा ब्याज

Thu, 05 Dec 2013 04:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 04:44 AM IST
विज्ञापन
bank set interet rate according your statemnet

किसान क्रेडिट कार्ड से आपने अगर कर्ज लिया है, तो उसके जरिए लिए सभी तरह के कर्ज पर आपको ब्याज में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने नए निर्देश के तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली छूट को सीमित कर दिया है। किसान केवल फसल उत्पादन की जरूरतों और फसल की कटाई के बाद हुए खर्च पर ही सात फीसदी की दर से कर्ज पा सकेंगे। दूसरी गतिविधियों के लिए कर्ज पर बैंक अपने सामान्य दर के हिसाब से ब्याज किसानों से लेंगे। जो कि अभी 12-14 फीसदी के बीच है।

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत तीन लाख रुपये तक के लिए एक साल की अवधि के कर्ज पर किसानों को सात फीसदी ब्याज की दर पर कर्ज मिलता है। इसी के तहत जो किसान समय पर कर्ज चुका देते हैं, उन्हें अतिरिक्त तीन फीसदी ब्याज की छूट मिलती है।
विज्ञापन


बुधवार को रिजर्व बैंक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार किसान क्रेडिट के जरिए कृषि उत्पाद की मार्केटिंग , घरेलू जरूरतों के लिए, डेयरी से संबंधित पशुओं, तालाब में मछली पालन आदि के कर्ज, पंप सेट, स्प्रेअर आदि पर लिए गए कर्ज पर ब्याज में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रिजर्व बैंक ने कहा है कि जो किसान तीन फीसदी ब्याज के छूट के दायरे में आते हैं, अगर वह एक साल के बाद लिए गए कर्ज को चुकाते हैं, तो उस पर उन्हें समय पर कर्ज चुकाने के लिए तीन फीसदी की मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिलेगा।


रिजर्व बैंक के अनुसार ब्याज में छूट की पात्रता के निर्धारण के लिए बैंक किसान द्वारा कर्ज लिए जाने की तिथि और उसके कर्ज चुकाने की तिथि के आधार पर करेंगे। ऐसे में कर्ज की अवधि वित्त वर्ष या जनवरी से दिसंबर के आधार पर बैंक नहीं तय करेंगे। जिसका फायदा किसानों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed