फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank offer higher interest rate on different scheme

कम वक्त में ज्यादा ब्याज, बैंक लेकर आए नई स्कीम

Tue, 05 Nov 2013 10:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
bank offer higher interest rate on different scheme

आपके लिए कम अवधि की जमाओं पर ज्यादा ब्याज पाने का अच्छा मौका है। देश के कई सरकारी बैंकों ने एक साल से कम की जमाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


बैंक ऐसा हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक बार फिर रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी करने के बाद कर रहे हैं। बैंक ज्यादा ब्याज देकर अपनी तुरंत की जरूरतों के लिए जुटाई जाने वाली पूंजी की उपलब्धता बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक ने सोमवार से एक करोड़ रुपये से कम की जमा दरों में 0.25 फीसदी से लेकर 1.20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने 30-90 दिन की जमाओं पर 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जबकि 91 दिन से 179 दिन की जमाओं पर 1.20 फीसदी दर की बढ़ोतरी की है। इसी तरह बैंक ने तीन से पांच साल की अवधि पर 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक ने नवंबर से एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर 180-200 दिन की जमाओं पर 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में ग्राहक अब 6.80 फीसदी की जगह 7.0 फीसदी ब्याज पा सकते हैं।

स्टेट बैंक की तरह एक अन्य बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने भी एक साल से कम की जमाओं में 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक अब 180 दिन से लेकर 364 दिन की जमाओं पर 9.0 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक पहले 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा था। इसी तरह 91 दिन से लेकर 179 दिन की जमाओं पर बैंक अब 8.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक की नई दरें चार नवंबर 2013 से लागू हो गई हैं।

इन बैंकों के बाद आने वाले दिनों में दूसरे बैंक भी पूंजी जुटाने के लिए अपनी जमा दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed