फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank of baroda announced 10.25 per cent for all home loan

बैंक ऑफ बड़ौदा की अनूठी पेशकश, 10.25% पर होम लोन

Tue, 04 Jun 2013 08:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
bank of baroda announced 10.25 per cent for all home loan

होम लोन की दुनिया में सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। बैंक ने 10.25 फीसदी की दर पर होम लोन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


बॉब के होम लोन के सभी तरह के ग्राहकों के लिए ब्याज की दरें समान होंगी। बॉब के इस कदम से बैंकों के होम लोन के बाजार में तरह-तरह के ऑफर की भरमार हो सकती है।
विज्ञापन


बैंक के अनुसार होम लोन की अवधि के हिसाब से ब्याज की दरें नहीं बदलेंगी। यानी, चाहे आपका होम लोन पांच साल के लिए हो या 25 साल के लिए ब्याज की दर एक ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अपने आधार दर 10.25 फीसदी की दर पर ही होम लोन देगा। होम लोन की यह नई दर 1 जून से प्रभावी है तथा यह बैंक के अगले आदेश तक जारी रहेगी।

बैंक के ब्याज दर की एक खासियत यह है कि ब्याज की यह नई दर नए ग्राहकों के साथ पुराने ग्राहकों पर भी लागू होगी।

अमूमन बैंक ग्राहकों के हितों वाले ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों तक ही सीमित रखते हैं। पुराने ग्राहकों को इसका लाभ लेने के लिए किसी भी तरह का कनवर्जेंस चार्ज भी नहीं देना होगा। यानी पुराने ग्राहकों के लोन पर भी 10.25 फीसदी का ही ब्याज देना होगा।


बैंक ऑफ इंडिया के देश तथा विदेशों में 4,300 से भी अधिक शाखाएं हैं और दुनियाभर में इसके पांच करोड़ से भी अधिक ग्राहक हैं। बैंक के 24 देशों में 100 शाखाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed