{"_id":"1df34a4c-6d61-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"bank-employees-will-strike-on-twenty-and-twenty-one-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी 20 और 21 फरवरी को करेंगे हड़ताल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बैंक कर्मी 20 और 21 फरवरी को करेंगे हड़ताल
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी वजह से इन दोनों दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रह सकता है।
विज्ञापन
नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्क्स के महासचिव अश्वनी राणा के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन ने 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यूनियन सेंट्रल ट्रेड यूनियंस की 20-21 फरवरी को की जाने वाली आम हड़ताल का भी समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
राणा के अनुसार बैंक कर्मचारी प्रमुख रूप से वेतन बढ़ाने आदि मुद्दों को लेकर हड़ताल करेंगे।