{"_id":"4dcde249eda18cf3b81918efb8571be5","slug":"bank-earn-more-than-3300-crore-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बैंक ने कमाया 3300 करोड़ का मुनाफा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक बैंक ने कमाया 3300 करोड़ का मुनाफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का गत 30 जून को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 3.3 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,349.08 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष की समान अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 3,241.08 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 40,739.21 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 36,192.62 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का कुल एनपीए घटकर 4.90 फीसदी पर आ गया। पिछले साल इसी अवधि में बैंक का कुल एनपीए 5.56 फीसदी था।
विज्ञापन