{"_id":"2674b226da0571e6cf3a3be51ff0238f","slug":"bank-desposit-rate-hiked-for-nri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों ने एनआरआई के लिए बढ़ाई जमा ब्याज दर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बैंकों ने एनआरआई के लिए बढ़ाई जमा ब्याज दर
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपए की गिरती कीमत को देखते हुए डॉलर में कमाई करने वाले एनआरआई को बढ़ी हुई जमा ब्याज दरों का ऑफर दिया जा रहा है। देश के कई बैंकों ने उनके लिए जमा ब्याज दरों में 0.25 से 0.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
देश में रुपए की गिरती कीमत के चलते यह माना जा रहा है कि एनआरआई यहां अपना निवेश बढ़ा सकते हैं। मार्केट ट्रेंड्स के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में देश में एनआरआई निवेश में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
टीओआई के मुताबिक निजी क्षेत्र के चार बैंकों ने एनआरआई के लिए जमा ब्याज दरों में 0.25 से 0.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
फेडरल बैंक 3-5 साल तक के लिए एनआरआई डिपॉजिट पर 9 फीसदी की दर से ब्याज देगा, जबकि घरेलू लोगों के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी रहेगी। वहीं आईडीबीआई बैंक 9.50 फीसदी की दर ब्याज देगा, जबकि घरेलू लोगों के लिए यह 9 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन
एक्सिस और साउथ इंडियन बैंक ने एनआरआई के लिए 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि घरेलू लोगों के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी के स्तर पर रहेंगी।
मार्केट में अगर एनआरआई लोगों ने निवेश बढ़ाया, तो विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के साथ-साथ रुपए की गिरती कीमत को थामने में भी आसानी होगी।