फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bank backward in adding new business

नए कारोबारियों को जोड़ने में बैंक पिछड़े

Mon, 24 Dec 2012 11:03 PM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Dec 2012 11:03 PM IST
विज्ञापन
bank backward in adding new business

देश के प्रमुख बैंक छोटे और मझोले उपक्रमों के लिए आरबीआई द्वारा तय मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे है। जिसे देखते हुए सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र लिखा है। साथ ही यह भी कहा है कि ऐसे कदम उठाए जाए जिससे कि बैंक तय मानकों को पूरा कर सकें।

विज्ञापन


इस मामले में बैंक भी आरबीआई से कह चुके हैं कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की परिभाषा में बदलाव किया जाय। जिससे कि माइक्रो सेक्टर के कारोबारी उन्हें मिल सकें। बैंकों के अनुसार माइक्रो सेक्टर के उपयुक्त कारोबारी न मिलने से लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि आरबीआई के साथ हुई बैठक में यह बात मंत्रालय ने रखी है। आरबीआई के नियम के मुताबिक बैंकों को हर साल माइक्रो सेक्टर के कारोबारियों की संख्या में कर्ज देने के लिए 10 फीसदी की दर से बढ़ोतरी करनी है। यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जबिक छोटे और मझोले सेक्टर के 90 फीसदी से ज्यादा कारोबारी माइक्रो सेक्टर के तहत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार माइक्रो एंड स्मॉल वर्ग के तहत 19 अक्टूबर 2012 तक 2,595 अरब रुपये तक कर्ज बैंकों ने दिया है। जबकि अक्टूबर 2011 में 2,438 अरब रुपये कर्ज दिया गया था। रिजर्व बैंक के अनुसार मार्च 2010 से अक्टूबर 2011 तक इस वर्ग को मिले कर्ज में केवल 6.4 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई थी। जो कि मार्च 2012 से अक्टूबर 2012 की अवधि में केवल 0.4 फीसदी की दर से ही बढ़ी है।


कर्ज की रफ्तार में आई गिरावट पर बैंकों का कहना है कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के तहत 25 लाख रुपये तक प्लांट और मशीनरी निवेश और सर्विस सेक्टर के 10 लाख रुपये तक के निवेश वाले कारोबारी माइक्रो सेक्टर में आते हैं। निवेश की सीमा कम होने की वजह से उपयुक्त कारोबारी मिलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में आरबीआई को निवेश सीमा में बढ़ोतरी करनी चाहिए। जिससे कि माइक्रो सेक्टर के तहत ज्यादा से ज्यादा कारोबारी आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed